यूपी पुलिस भर्ती परिणाम जल्द होगा जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और वे बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।