चंडीगढ़ के मनीमाजरा फायर स्टेशन में सीबीआई की छापेमारी, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
चंडीगढ़: सीबीआई ने मनीमाजरा फायर स्टेशन में दो अधिकारियों को एनओसी के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में SFO अधिकारी दशैरू सिंह और फायरमैन कमलेश्वर शामिल हैं।
सीबीआई को मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एक ट्रैप बनाया गया था और जैसे ही दोनों अधिकारी रिश्वत ले रहे थे, सीबीआई टीम ने उन्हें मौके पर धर दबोचा।
जांच में पता चला है कि आरोपी अधिकारियों ने एनओसी जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इस कार्रवाई से मनीमाजरा फायर स्टेशन में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी भय का माहौल है।
सीबीआई मामले की जांच कर रही है और इसमें अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यह गिरफ्तारी फायर स्टेशन में भ्रष्टाचार के बड़े जाल की ओर इशारा करती है।
इस कार्रवाई से फायर विभाग में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी पर कठोर कदम उठाए जाएंगे और ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।