थानेसर के कांग्रेस विधायक ने पूर्व भाजपा मंत्री पर कसा तंज
कुरुक्षेत्र के थानेसर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने भाजपा के पूर्व मंत्री सुभाष सधा पर तंज कसा है। अरोड़ा ने कहा कि पूर्व विधायक शायद पुरानी दिनों को याद कर रहे होंगे, लेकिन अचरज की बात है कि अधिकारी क्यों पूर्व विधायक की बैठकों में शामिल हो रहे हैं।
अरोड़ा ने कहा कि डीआईपीआरओ के ईमेल से ही उनका प्रेस नोट जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर नगर परिषद को प्रेस नोट जारी करना हो तो डीएमसी अधिकारियों या उपायुक्त के नाम से जारी किया जा सकता है। अधिकारियों को यह समझ लेना चाहिए।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति पर भी आरोप
अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, जो शिक्षा का एक केंद्र है, राजनीति से परे रहकर छात्रों को शिक्षा देना चाहिए। लेकिन दुख की बात है कि विश्वविद्यालय का कुलपति खुद को भाजपा कार्यकर्ता समझकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस का साथ देने वाले लोगों का तबादला कर दिया गया है और जो भाजपा का साथ दे रहे थे उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह के कार्यों को अंजाम देना शर्मनाक है।