कुरुक्षेत्र में पराली जलाने के आरोप में 2 गिरफ्तार, गांवों का निरीक्षण कर रही पुलिस

कुरुक्षेत्र पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में दो किसानों को किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में दो किसानों को गिरफ्तार किया है। पराली जलाने के अलग-अलग मामलों में गुरचरण सिंह, गांव रायमाजरा और सोहना राम, गांव लौहारा को गिरफ्तार किया गया है।

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत फसलों के अवशेषों को जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद किसानों द्वारा पराली जलाई जा रही है। उपायुक्त के आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(ए) के तहत सजा का प्रावधान है।

उपायुक्त कार्यालय के निर्देशों के अनुसार, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद के नेतृत्व में ग्राम स्तर पर गठित समिति द्वारा निरीक्षण के दौरान गांव रायमाजरा में एक एकड़ भूमि पर आगजनी पाई गई। इस मामले की जांच करते हुए एएसआई देवेंद्र कुमार ने आगजनी के आरोप में गुरचरण सिंह को गिरफ्तार किया।

इसी तरह, थाना लाडवा में, वायु प्रदूषण अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में एसआई बलबीर दत्त ने सोहन सिंह, गांव लौहारा के खिलाफ एक एकड़ क्षेत्र में आगजनी करने का मामला दर्ज किया। सोहन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *