रोहतक | जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद मंगलवार को रोहतक अदालत में पेश हुए। उन पर रोहतक पीजीआई में भर्ती के दौरान बाहरी लोगों को नौकरी देने का विरोध करने का मामला है। अदालत में मंगलवार को चार्ज फ्रेम हुआ।
नवीन जयहिंद ने बताया कि उन्हें पीजीआई की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसके बाद वे पीजीआई पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है। जिसके बाद वहां पर विवाद हो गया था। इसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि वह लगातार लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। पीजीआई में अभी भी भ्रष्टाचार की शिकायत आ रही है। सीएम मनोहर लाल खट्टर और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और भ्रष्टाचार पर रोक लगानी चाहिए।