कुरुक्षेत्र में खाद को लेकर किसानों की पंचायत, पराली की आग पर जुर्माने का विरोध

कुरुक्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित देवीलाल पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें हरियाणा की कई किसान यूनियनें शामिल हुईं।

किसानों ने मांग की है कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर, रेड एंट्री और धान की पराली जलाने पर की जा रही कार्रवाई को रोका जाए। साथ ही बीज और डीएपी की कमी को भी दूर किया जाए।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के किसान नेता रतनमान ने कहा कि पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों और रेड एंट्री से किसानों में रोष है। डीएपी खाद के लिए भी किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है क्योंकि सरकार ने डीएपी खाद की उचित व्यवस्था नहीं की है। किसानों को डीएपी खाद के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।

रतनमान ने सरकार पर फसल अवशेष प्रबंधन के लिए समुचित उपाय नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण ही किसान मजबूरी में पराली जला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *