हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक बार फिर डेंगू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अब तक इस बीमारी से जिले में 260 लोग पीड़ित पाए गए हैं। सबसे अधिक मामले शहर में सामने आए हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। डेंगू के मामलों में अक्टूबर के बाद से तेजी से वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं के अनुसार, पूरे जिले में डेंगू के 260 मामले पाए गए हैं। इनमें रेवाड़ी शहर से 123, बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 30, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरपुर से 42, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोल से 15, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरावड़ा से 19 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ से 31 डेंगू के पॉजिटिव मामले आए हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि, सरकारी अस्पतालों की तुलना में अधिक लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड भी बनाए गए हैं। हालांकि, बचाव के सबसे कारगर उपायों में से एक फॉगिंग का कार्य पूरी तरह से ढीला पड़ गया है, जिसके कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डेंगू के साथ-साथ जिले में अन्य बीमारियों के मामले भी बढ़ रहे हैं। बीते 10 सालों में डेंगू के मामले वर्ष मामले 2015- 10 2016- 10 2017- 137 2018- 82 2019- 27 2020- 39 2021- 306 2022- 324 2023- 406 2024- 260
Related Posts
करनाल में डेयरी विवाद: रास्ता जाम, धमकियों की शिकायत।
करनाल: डेयरी के कारण शास्त्री नगर में पड़ोसी परेशान, रास्ता जाम करने का आरोप करनाल, हरियाणा: करनाल के शास्त्री नगर,…
शाहाबाद शिवद्वार का फिर सौंदर्यीकरण, दो साल पहले के घटिया काम की शिकायत
शिवद्वार का सौंदर्यीकरण पूरा हुआ शाहबाद नेशनल हाईवे के पास बाजार प्रवेश द्वार पर बन रहे शिवद्वार का निर्माण पूरा…
नारनौल में कॉलेज छात्रा हुई गायब
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में स्थित गर्ल्स कॉलेज की एक छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है।…