इस्माईलाबाद में संघर्ष, पुराना विवाद बना वजह

इसमाइलाबाद में कल रात दो समुदायों के बीच पुराने विवाद के चलते झड़प हुई थी। इसके बाद आज सुबह एक समुदाय के दो लोगों ने दूसरे समुदाय के एक घर को ट्रैक्टर से गिरा दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन आरोपी तब तक घर गिराकर मौके से फरार हो चुके थे।

राजेश कुमार ने बताया कि उनके ताऊ महेंद्र सिंह का गांव के विशेष समुदाय के कुछ लोगों के साथ पहले विवाद हुआ था। उसी के चलते शुक्रवार रात को मंगल सिंह उर्फ मांगा, सुखदेव सिंह, कावल सिंह, मनजीत सिंह और संदीप सिंह ने महेंद्र सिंह के घर पर हमला किया।

उन्होंने महेंद्र सिंह, उनकी पत्नी ज्ञानो देवी और उनके भाइयों सुनील कुमार और सतीश को घायल कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे।

रात में हुई लड़ाई के बाद आरोपी मांगा और सुखदेव सिंह ट्रैक्टर लेकर महेंद्र सिंह के घर पहुंचे और ट्रैक्टर से उनका घर गिरा दिया।

एसपी कुरुक्षेत्र वरुण सिंगला ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे डीडी शर्मा ने कहा कि समाज में सभी समुदायों को समान अधिकार हैं। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *