रेवाड़ी में गोवर्धन पर्व समारोह: मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद वितरण, शाम को गोवर्धन पूजा

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शनिवार को गोकुल अष्टमी के अवसर पर गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के सभी मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया, जिसे पाने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

इस बरस दिवाली त्योहार दो दिन मनाया गया, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को। इसलिए इस बार गोवर्धन पूजा 1 नवंबर को हुई। शाम के समय घरों में गोवर्धन पर्व की पूजा की गई।

रेवाड़ी के राधा कृष्ण मंदिर, नई अनाज मंडी में स्थित शिव मंदिर, आजाद चौक में स्थित शिव मंदिर, रेलवे रोड पर स्थित मंदिर, ठठेरा बस्ती, नई आबादी और रामपुरा गांव समेत लगभग सभी मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। दोपहर 12 बजे शुरु हुई अन्नकूट पूजा का प्रसाद शाम तक बंटता रहा। लोगों की भारी भीड़ प्रसाद पाने के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ी।

रेवाड़ी में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सदियों से भव्य तरीके से होता आ रहा है। यहां दिवाली के बाद मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव में शहर का नजारा अद्भुत दिखाई देता है। हर साल विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन होता है, जो दोपहर 12 बजे से मंदिरों में शुरू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *