नीमराना (रमेशचंद), 22 मार्च 2026 – गांव नाघोड़ी में लेफ्टिनेंट सुनील जांगिड़ का भव्य स्वागत किया गया। सुनील जांगिड़ ने आर्मी मेडिकल कोर में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है, जिससे पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। सुनील जांगिड़ ने 2019 में सिपाही के रूप में सेना में भर्ती होकर अपनी सेवा शुरू की थी। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने अक्टूबर 2025 में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

सुनील के पिता एक्स सर्विसमैन नायब सूबेदार शेर सिंह ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। उन्होंने कहा कि सुनील ने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवार की सैन्य पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक रही है—उनके पिता मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा बड़े भाई लोकेश भी आर्मी मेडिकल कोर में सेवाएं दे रहे हैं। स्वागत समारोह में ग्रामवासियों ने सुनील जांगिड़ का माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं मोमेंटो देकर जोरदार स्वागत किया। एक्स सर्विसमैन लीग, नीमराना की ओर से भी उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुंडावर विधायक ललित यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, कैप्टन शिवराज सिंह, कैप्टन शेरसिंह, वीरेंद्र सिंह रेवाड़िया, संजय नंबरदार, हवलदार रामेर सिंह, सूबेदार जसवंत यादव, पूर्व सरपंच सतीश मुद्गल, अशोक मुद्गल, समाजसेवी कर्मपाल चौहान, एडवोकेट रविंद्र सामरिया, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव, संदीप उमरावगढ़, उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, वीरेंद्र मास्टर, कैप्टन छोटा सिंह, ताराचंद, विधानसभा अध्यक्ष अनूप यादव, दलीप मुनीम, नित्यानंद, सतीश मास्टर, कवर सिंह, बाबूलाल हवलदार, कैप्टन अमरसिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सुनील जांगिड़ के पिता शेर सिंह ने सभी ग्रामवासियों एवं बाहर से आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।