नीमराना में हनुमान जयंती पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित

नीमराना (रमेशचंद), 2 अप्रैल 2026। कृषक प्रशिक्षण केंद्र नीमराना में आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर केंद्र स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों, किसानों एवं बैंक कर्मियों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर कंप्यूटर, सिलाई एवं कढ़ाई के प्रशिक्षणार्थियों सहित किसानों ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। केंद्र के निदेशक रंजीत कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्र परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ कर क्षेत्र में अमन, शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक अलवर मंडल के मंडल प्रमुख श्वेतांक कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक कोटपूतली-बहरोड़ मोहनलाल मीणा, अग्रणी जिला प्रबंधक खैरथल-तिजारा हरि नारायण मीणा, पूर्व निदेशक, अभिषेक मिश्रा, मुख्य प्रबंधक विनोद मीणा, आरसेटी अलवर के निदेशक जगदीश प्रसाद मीणा सहित ओमप्रकाश बाज्या, हिमांशु यादव, चेतन, मुकेश जाटावत, राकेश मीणा, अंतराम, पुष्पेंद्र, फानन, दिनेश यादव, इंद्रजीत, चंद्रमोहन, मोनिका चौधरी, मृणाली, प्रतीक्षा, कृषि विशेषज्ञ हरिकिशन, प्रभात, कंप्यूटर शिक्षक अमन सिंह, मंजीत सहित पंजाब नेशनल बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धा पूर्वक प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *