नीमराना में बाबा ज्ञानी नाथ जी का 22वां निर्माण दिवस और हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया गया

नीमराना (रमेशचंद), 2 अप्रैल 2026। चांवड घाटी स्थित ज्ञानी नाथ आश्रम में बुधवार को बाबा ज्ञानी नाथ जी का 22वां निर्माण दिवस और हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और सिद्ध बाबा ज्ञानीनाथ महाराज की समाधी पर व हनुमान मंदिर पर माथा टेककर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


श्रद्धालुओं ने आश्रम पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद अर्पित किया। इसके पश्चात आश्रम परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलती रही। यह कार्यक्रम आश्रम महंत धर्मदास के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। आश्रम कमेटी अध्यक्ष होशियार सिंह मास्टर और कमेटी सदस्यों ने भोजन प्रसादी की व्यवस्था की और सहयोग किया।

इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण जालावास, रामपवार हीरालाल यादव, संपत राम जी, मुकेश शर्मा, सतनारायण शर्मा, नवीन शर्मा, रामनिवास फौजी, बलबीर यादव, पुरुषोत्तम भारद्वाज, नवीन शर्मा बेलनी, राहुल शर्मा, जीवराज सैनी, करण सिंह यादव, उपस्थित रहे। काजल चौधरी और पार्टी द्वारा आश्रम पर कंपटीशन रागनी एंव भक्ति संगीत आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *