डाइकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि., नीमराना में मैराथन का सफल आयोजन

नीमराना (रमेशचंद), 29 मार्च 2026। डाइकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि., नीमराना द्वारा दिनांक 29 मार्च रविवार को कर्मचारियों के लिए एक मैराथन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 600 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस मैराथन का नेतृत्व चंचल पारीख, वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी दीपक कुमार, वेंकटेश, लखविंदर सिंह तथा ओमवीर भी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मैराथन का आयोजन कर्मचारियों के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी की।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही गई। इस आयोजन से कर्मचारियों में ऊर्जा, उत्साह और टीमवर्क की भावना को और मजबूती मिली। कंपनी मैनेजमेंट ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह आयोजन कर्मचारियों के बीच टीम भावना और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *