तबेला स्कूल में पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नीमराना (रमेशचंद), 9 अप्रैल 2026। तबेला कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीडीपीओ सुधीर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों के बेहतर मानसिक विकास और पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला पर्यवेक्षक संतोष यादव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजबाला, मनीषा, रेखा और प्रियंका ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बच्चों और अभिभावकों को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु पोषण तथा खेल-आधारित शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर बताया गया कि पोषण पखवाड़ा के तहत बच्चों के शुरुआती मानसिक विकास को गति देने, स्क्रीन टाइम कम करने और आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और सभी ने मिलकर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *