नीमराना (रमेशचंद), 5 अप्रैल 2026। अम्बेडकर विकास मंच मोलावास की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मुण्डावर तहसील स्तरीय तृतीय सर्वसमाज प्रतिभा खोज परीक्षा का सफल आयोजन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोलावास में किया गया। यह परीक्षा विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार बनाए गए तीन अलग-अलग समूहों में आयोजित की गई, जिससे सभी प्रतिभागियों को अपनी योग्यता के अनुसार प्रदर्शन करने का अवसर मिला।

इस परीक्षा में मुण्डावर तहसील के सर्वसमाज से कुल 140 प्रतिभाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मोलावास निवासी लेखक दीपदीपिका ने बताया कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं से विद्यार्थियों को अपनी क्षमता को पहचानने का अवसर मिलता है। जालावास ग्राम पंचायत सरपंच अजित यादव ने बताया कि विगत वर्षों से चली आ रही अम्बेडकर विकास मंच की इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लगातार प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आगे बढ़ने की लगन को भी विकसित करते हैं। उन्होंने मंच के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रयास को समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर परीक्षा व्यवस्था में सहयोग करने के लिए राकेश मास्टर, जालावास ग्राम पंचायत के सरपंच अजीत यादव,सोमदत्त अहरोदिया . हजारीलाल अहरोदिया,व अंबेडकर विकास मंच के सभी सदस्यों उपस्थित रहे।
