नीमराना (रमेशचंद), 31 मार्च 2026। रुचि ब्रेवरी श्रमिक एकता यूनियन (सीटू) नीमराना के धरना स्थल पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न यूनियनों के संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले 5 सालों से चले आ रहे संघर्ष को मजबूत करना और आपसी एकता को बढ़ावा देना था।

बैठक में मुख्य इंडिया IUF डायरेक्ट प्रवीण कोटकर, सीटू राज्य कमेटी सचिव हरेंद्र सिंह, सोनीपत ब्रेवरी लिमिटेड से देशराज यादव, विजय रावत, राजू, अनंत्य बहरा, औरंगाबाद यूनियन अध्यक्ष नागनाथ बड़े, विजय खरे, समाधान शुरसे, और रोचीज ब्रेवरी श्रमिक एकता यूनियन अध्यक्ष खेल करण चौधरी, महामंत्री झूथा राम सैनी, ओम प्रकाश यादव ने सभा को संबोधित किया।

पदाधिकारियों ने गैर कानूनी तरीके से निकाले गए पुराने कर्मचारियों को वापस नहीं लेने तक और मैनेजमेंट द्वारा अड़ियल रवैया रखने पर इस संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने और एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।