नीमराना (रमेशचंद), 24 मार्च। लक्ष्य प्रभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुंडनवाड़ा कलां का कक्षा 10वीं का परिणाम 100% रहा है, जो कि विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यालय और विद्यालय के स्टाफगण को बहुत-बहुत बधाई।
विद्यालय की छात्रा खुशी ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, ईशा ने 91.17%, शिखा ने 89.67%, संजना ने 85.50%, निशु ने 85.50%, रिंकी ने 84.33%, कनिका ने 81.83%, सौरभ ने 81.50%, और प्रिंस कुमार ने 80.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के निदेशक लक्ष्मीनारायण व स्टाफगण ने इन छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और सभी लोग विद्यालय और छात्रों को बधाई दे रहे हैं।