नीमराना (रमेशचंद), 24 मार्च। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजवाड़ा का 10वीं परीक्षा परिणाम 100% रहा, जिसमें छात्रा शिखा पुत्री श्री धर्मपाल माता श्रीमती सुनीता देवी ने सबसे प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिखा ने बोर्ड परीक्षा में 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावक और अध्यापक गण को गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य एंव विधालय स्टाफ ने शिखा को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का फल है। शिखा की इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिखा की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है और हम सभी को गर्व है कि हमारे विद्यालय के छात्र इतनी अच्छी तरह से पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय हमेशा छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी तरह से छात्रों को प्रोत्साहित करता रहेगा। शिखा के माता-पिता ने भी विद्यालय प्रशासन और अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी बेटी की इस उपलब्धि में विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने आगे कहा कि वे अपनी बेटी की इस सफलता से बहुत खुश हैं और उन्हें आगे भी इसी तरह से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।