नीमराना (रमेशचंद), 24 मार्च। एस्टेमो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नीमराना द्वारा एक रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंपेन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कैंपेन का नाम “अलर्ट टुडे, अलाइव टोमोरो” रखा गया था। मुख्य अतिथि नोबुहीरो तोजो साईट हेड ने इस प्रोग्राम का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश मीणा (C.I.) नीमराना, संतोषी होरा (जी.एम.), विपिन गोयल (एचआर हेड), सत्येंद्र यादव (एचआर), युधिष्ठिर यादव (ईएचएस), विकास चौधरी (ईएचएस), और शामिकसा (ईएचएस) उपस्थित रहे।

इस अभियान के तहत निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की गईं:
- रेडियम टेप फिक्सिंग: सड़क पर रेडियम टेप लगाकर रात के समय दृश्यता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
- हेलमेट वितरण: लोगों को 101 हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया।
- रोड सेफ्टी अवेयरनेस: सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और तेज़ गति से वाहन चलाने के खतरों के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसाइटी द्वारा किया गया था, जिसके इंचार्ज सलोनी सिंगल, श्याम सुंदर, और अतर सिंह ने मिलकर इस प्रोग्राम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया। कार्यक्रम का संदेश था – “रैश ड्राइविंग इस थ्रिलिंग बट लीड्स टू किलिंग” (तेज़ गति से गाड़ी चलाना रोमांचक है लेकिन यह मृत्यु का कारण बनता है)।