हेमन्त यादव को खेरथल-तिजारा ओबीसी प्रकोष्ठ का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया

नीमराना (रमेशचंद), राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OBC विभाग) के सम्माननीय नेतृत्व ने हेमन्त यादव गांधी नगर को जिला कांग्रेस कमेटी खेरथल-तिजारा OBC प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर हेमन्त यादव ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OBC विभाग) के नेताओं के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है, जिनके विश्वास और समर्थन से उन्हें यह महत्वपूर्ण पद प्राप्त हुआ।

हेमन्त यादव की इस नई भूमिका में वे खेरथल-तिजारा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया गतिविधियों को मजबूत बनाने और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से OBC प्रकोष्ठ को एक सक्षम और युवा नेतृत्व मिला है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने में सक्षम होगा।

हेमन्त यादव की इस उपलब्धि से न केवल उनके समर्थकों में उत्साह है, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनकी सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति से खेरथल-तिजारा क्षेत्र में कांग्रेस की उपस्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

हेमन्त यादव गांधी नगर (सोशल मीडिया प्रभारी, ओबीसी मोर्चा, खेरथल तिजारा) – 6367075917

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *