नीमराना में चंबल जल परियोजना का काम शुरू, 1012 करोड़ की लागत से होगा विकास

नीमराना (रमेशचंद), 30 मार्च। राज्य बजट की घोषणा के तहत नीमराना में 1012 करोड़ रुपए की जल परियोजना पर काम शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश की चंबल नदी से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल और सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर और भाजपा नेता बलवान सिंह यादव व नीमराना प्रधान संतोष यादव ने बताया कि जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। योजना के तहत मुख्य जलाशय ढोडाकरी और बेलनी क्षेत्र में विकसित होंगे, और अन्य छोटे जलाशयों में भी जल आपूर्ति की जाएगी। इस परियोजना से औद्योगिक क्षेत्र को स्थाई जल आपूर्ति मिलेगी, किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी, और आम जनता की पेयजल समस्या का समाधान होगा। नीमराना औद्योगिक ढांचे को मजबूती मिलेगी, और भूजल पर निर्भरता घटाने में मदद मिलेगी।

मुख्य सचिव श्रीनिवासन ने कहा था कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र को सरकार रोल मॉडल के तौर पर देख रही है,  पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में चंबल नदी से पानी लाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।इस अवसर पर , वेद प्रकाश खबरी, प्रेम देवी छिल्लर, अजीत यादव, अमन शर्मा, माया श्याम, सुंदर विजय देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *