नीमराना (रमेशचंद), 20 मार्च 2026 – नीमराना कस्बे के अंबेडकर मोहल्ले में रहने वाले ओमप्रकाश सामरिया की पुत्री सुनील सांमरिया का नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी ने अपनी टीम के साथ उनके निवास पर पहुंचकर सुनील सांमरिया का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सुनील की मेहनत, लगन और संघर्ष अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस दौरान उपस्थित नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, किरण सांमरिया, महावीर चर्खिया, संजय कुमार, प्रशांत शर्मा, एडवोकेट मनजीत सामदिया, देवेंद्र कुमार, प्रवीण यादव, प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज सांवरिया, जितेंद्र गुर्जर, सुनील कुमार मेघवाल, पत्रकार एवं परिवारजन सुमेर सिंह, दुलीचंद गुरु जी एवं नागरिकों ने सुनील को शुभकामनाएं दीं और उनके माता-पिता को इस सफलता के लिए बधाई दी।
सभी ने आशा व्यक्त की कि वह अपने पद पर रहते हुए समाज की सेवा कर क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगी। कार्यक्रम के अंत में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।