सवाई माधोपुर में धूल भरी आंधी, तापमान में गिरावट।

सवाई माधोपुर में धूल भरी आंधी से तापमान में गिरावट, फिर चिलचिलाती धूप

सवाई माधोपुर, राजस्थान। शनिवार को राजस्थान के कई शहरों में धूल भरी हवाओं का प्रकोप देखने को मिला। सवाई माधोपुर में शनिवार शाम को शुरू हुई आंधी देर रात तक जारी रही, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, रविवार सुबह सूर्यदेव ने फिर रौद्र रूप दिखाया और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।

पिछले एक सप्ताह के मौसम की बात करें तो सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग केन्द्र, जयपुर ने आज से 23 अप्रैल तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हीटवेव और तेज गर्मी से राहत रहने की उम्मीद है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *