(रमेशचंद) नीमराना उपखंड के गांव नाघोड़ी में कृष्ण पुत्र राम अवतार और उनके भाई रामपाल की कुल 13 बकरियां चोरी हो गईं। घटना बुधवार रात एक से दो बजे के मध्य की है, जब चोरों ने उनके श्मशान के पास स्थित मकान के दरवाजे को बाहर से रस्सी से बांधकर उन्हें बंधक बना लिया और बकरियों को चोरी कर ले गए।
मकान मालिक कृष्ण ने बताया कि उनकी 10 बकरियां और भाई रामपाल की 3 बकरियां चोरी हुई हैं। सुबह छः बजे जब वे उठे तो देखा कि बकरियां गायब हैं और दरवाजा बाहर से बंधा हुआ है। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू की और गांव में आस-पास लगे सी.सी.टीवी फुटेज भी चैक किए, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
